Aapnu Gujarat
ગુજરાત

कांग्रेस का मनपा चुनावों के लिए ‘शपथ पत्र’

गुजरात के 6 नगर निगमों के लिए 21 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले सियासी पार्टियां हरकत में आ गई हैं। राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को आकृषित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी निगम के चुनाव से पहले अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसका नाम शपथ पत्र रखा गया है। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में टेक्स राहत सहित कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं।
गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने आज नगर निगम के लिए चुनावी घोषणा पत्र को जारी किया। जिसमें लिखा गया है कि “मैं एक जिम्मेदार कांग्रेसी कार्यकर्ता और वचन का पक्का गुजराती के रूप में शपथ लेता हूं कि निगम में सत्ता में आते ही इस घोषमा पत्र में लिखे हर शब्द का पालन करूंगा। सभी नागरिकों को मुफ्त सरकारी सेवाओं और सुविधाओं के लिए गुजराइट कार्ड दिया जाएगा।” इस मौके पर अमित चावड़ा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का वर्षों तक नगर निगम में शासन रहा है। बावजूद इसके लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
भारी-भरकम टेक्स भरने के बावजूद गटर, पानी, रोड रास्ते जैसी बुनियादी सुविधाओं से महरूम रखा जा रहा है। हम भाजपा नेताओं की तरह झूठे वादे या भाषण देना नहीं जानते, लेकिन लोगों की समस्याओं को वास्तविक अर्थों में कैसे हल किया जा सकता है? उसे जरूर जानती है।

Related posts

વિરમગામ ખાતે પોષણ માસ ઉજવણીનો શુભારંભ કરાયો

aapnugujarat

ગાંધીનગર, સુરત, વડોદરામાં શહેરી વિકાસ માટે ૪૮૪ કરોડની ફાળવણી

aapnugujarat

રાજ્યમાં કોરોના ટેસ્ટિંગના દરોમાં ઘટાડો

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1