Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

हम पुदुचेरी में बदलाव की शुरुआत करके खिलाएंगे कमल : जेपी नड्डा

इस साल 2021 में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें से एक केंद्रीय शासित प्रदेश पुदुचेरी भी है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पुदुचेरी के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी पर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा, वी नारायणस्वामी जब भारत सरकार में मंत्री थे तो उन्होंने झारखंड के किसानों का 5000 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया था, लेकिन अब जब वो पुदुचेरी के मुख्यमंत्री हैं तो वो यहां के लोगों के साथ अन्याय क्यों कर रहे हैं। इस जनसभा में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, कई वरिष्ठ नेता लगातार पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, ऐसे में मैं उनका स्वागत करता हूं और उन्हें ये विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके समर्थन के साथ हम पुदुचेरी में बदलाव की शुरुआत करेंगे और यहां कमल को खिलाएंगे।
इस दौरान जेपी नड्डा ने वी नारायणस्वामी के बतौर केंद्रीय रहते हुए उनकी सरकार की तुलना वाजपेयी सरकार से की। उन्होंने कहा, कांग्रेस के पिछले 35 साल के शासन में 52 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे रही हैं। उन्होंने कहा, वाजपेयी जी के समय पर ये आंकड़ा 70 प्रतिशत था। अब जब वी नारायणस्वामी मुख्यमंत्री हैं तो उन्होंने इसे घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया है।

Related posts

યોગી પ્રધાનમંડળમાંથી ખરાબ દેખાવ કરનારાને બહાર કરાશે

aapnugujarat

મીનાક્ષી લેખીના આમ આદમી પાર્ટી પર આકરા પ્રહારો

aapnugujarat

લોકશાહીમાં જનતા જનાર્દન ભાગ્ય વિધાતા : મોદી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1