Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही,42 की मौत

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में देर रात आए शक्तिशाली भूकंप के चलते 42 लोगों की मौत हो गई और 800 से अधिक लोग घायल हो गए। 6.2 की तीव्रता वाले भूकंप के चलते सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। भूकंप को करीब सात सेकेंड तक महसूस किया गया। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में द्वीप पर हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दिया। इस क्षेत्र में एक दिन पहले भी 5.9 की तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया था। गुरुवार देर रात आए भूकंप के बाद 26 झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र पश्चिम सुलावेसी प्रांत के मामुजु में दस किलोमीटर की गहराई में था। गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे भूकंप के तेज झटके महसूस होने पर हजारों लोग घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। भूकंप से 300 से ज्यादा घर एक अस्पताल और दो होटल क्षतिग्रस्त हो गए।
पश्चिम सुलावेसी प्रांत में 110,000 की आबादी वाले शहर मामुजु में एक अस्पताल भी इसकी चपेट में आया है। ममजू शहर में बचाव एजेंसी ने कहा कि अस्पताल भूकंप के बाद ढह गया। मलबे के नीचे मरीज और अस्पताल के कर्मचारी फंसे हैं जिन तक पहुंचने की कोशिश की जा रही हैं। एक अस्पताल और क्षेत्रीय गवर्नर के दफ्तर को भी नुकसान पहुंचा है। कुछ पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है।
राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के अनुसार, माजीन और समीप के मामुजु जिले में 42 लोगों की जान गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। राहत और बचाव कार्य जारी है। 820 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। और भूकंप आने की आशंका में करीब 15 हजार लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। भूकंप के चलते कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुई। बता दें कि इससे पहले साल 2018 में 7.5 की तीव्रता के साथ सुलावेसी आइसलैंड के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भी कम से कम 4,300 लोगों की मौत हुई थी और काफी लोग लापता हो गए थे। साल 2004 में 26 दिसंबर को भी इंडोनेशिया में काफी तीव्र भूकंप आया था। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 9.1 रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उस दौरान 222,000 लोगों की मौत हो गई थी।

Related posts

સાઉદી અરબે પાક.ને સીધો સવાલ કર્યો તમે અમારી સાથે છો કે કતાર સાથે ?

aapnugujarat

ટ્રેડ વૉર : ચીને અમેરિકાની ૧૨૮ પ્રોડક્ટ પર ટેરિફ લાદ્યો

aapnugujarat

India dismissed Pakistan’s allegations of politicising FATF

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1