Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

बलूचिस्तान में 11 कोयला खनिकों की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बंदूकधारियों ने अपहरण करने के बाद कम से कम 11 कोयला खनिकों की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, अपने काम पर जा रहे इन खनिकों का अज्ञात बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया और माछ इलाके में पास की पहाड़ियों पर ले जाकर उन्हें गोली मार दी।
पुलिस के अनुसार, इनमें से छह खनिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा गंभीर रूप से घायल पांच अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस, फ्रंटियर कोर और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने इस घटना की निंदा की है और संबंधित अधिकारियों से जांच रिपोर्ट मांगी है।

Related posts

ઇઝરાયેલ-પેલેસ્ટાઇનના વિવાદમાં અમેરિકાની એન્ટ્રી

editor

અમેરિકાએ ઉ. કોરિયા પરથી ફાઈટર જેટ – બોંબર ઉડાવ્યાં

aapnugujarat

PM Modi arrivals in New York to address in UNGA’s summit on climate change

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1