Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भारत में कोरोना के मामलों में आई कमी : 24 घंटे में 338 की मौत

भारत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में बड़ी कमी देखी गई है। पिछले 24 घंटे में 22,889 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जबकि गुरुवार को 24,010 मामले सामने आए। देश में कोरोना से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 95 लाख को पार कर गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 22,889 नए मामले सामने आए हैं, इस तरह देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 99 लाख के पार हो गई है। वर्तमान में 99,79,447 लोग कोविड-19 के चपेट में आए हैं। पिछले 24 घंटे में 338 मरीजों के वायरस से संक्रमित होकर जान गंवाने के बाद देश में कोरोना मृतकों की संख्या 1,44,789 हो गई है।
देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 95,20,827 हो गई है, पिछले 24 घंटे में 31,087 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार चार लाख से नीचे बनी हुई है।
देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 3,13,831 है। सक्रिय मामलों और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या के बीच काफी बड़ा अंतर है। इससे यह पता चलता है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई सही दिशा में जा रही है।

Related posts

મધ્યપ્રદેશના રાજ્યપાલ અને ભારતીય જનતા પાર્ટીના વરિષ્ઠ નેતા લાલજી ટંડનનું નિધન

editor

ममता की भाजपा को चुनौती

editor

બ્રિટીશ હાઈકમિશનરની મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલ સાથે મુલાકાત

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1