Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

पाक ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया है। नौशेरा सेक्टर के सामने एलओसी पर पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने दो सैनिकों को मार गिराया है।
इससे पहले रविवार रात भी पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान हीरानगर सेक्टर के पानसर इलाके में करीब छह घंटे तक गोलाबारी कर सुरक्षा बांध बनाने के काम को प्रभावित करने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे जैसे ही सुरक्षा बांध बनाने का कार्य शुरू हुआ तो पाकिस्तान की 25 चिनाब के सैनिकों ने ठाकर पुरा पोस्ट से गोलीबारी शुरू कर दी, जो तड़के चार बजे तक जारी रही। इस दौरान छोटे-बड़े दोनों हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

Related posts

આસામમાં ઉલ્ફા બળવાખોરોએ પાંચ લોકોની ક્રુર હત્યા કરી

aapnugujarat

બસપા કોઈ પણ ગુનાહિત પ્રવૃત્તિ વાળાને ટિકિટ આપશે નહીં

editor

तुगलकाबाद में रविदास मंदिर का दोबारा निर्माण करवाए केंद्र सरकार

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1