Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

पंजाब से 30 हजार किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को लेकर केद्र सरकार के साथ जारी गतिरोध के बीच पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 30,000 किसानों का एक जत्था शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी की ओर रवाना हुआ। ट्रैक्टर-ट्रेलर, बसों, कारों और मोटरसाइकिलों पर खाने-पीने के सामानों के साथ किसान मजदूर संघर्ष समिति से जुड़े अधिकांश किसानों ने अमृतसर शहर से अपनी यात्रा शुरू की। रास्ते में अन्य जिलों से संबंधित किसान उनसे जुड़ रहे हैं। वे शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी की कुंडली सीमा पर पहुंचेंगे।
किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने आईएएनएस को बताया, “आज शाहबाद (हरियाणा में) में एक रात रुकने के बाद हम सीधे दिल्ली जाएंगे।”पुलिस के अनुमानों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों की संख्या 30,000 से अधिक हो सकती है, जिनमें बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं हैं। किसान अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला और मोगा जिलों के हैं। यात्रा के दौरान, किसानों को खिलाने के लिए ‘लंगर’ या सामुदायिक रसोई का इंतजाम किया गया है।

Related posts

हरियाणा चुनाव : २९३३ पोलिंग बूथ संवेदनशील

aapnugujarat

શિક્ષણ એ નફો કમાવવાનો વ્યવસાય નથી : SC

aapnugujarat

અમરનાથ જવા પ્રથમ ટુકડી રવાના

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1