Aapnu Gujarat
મનોરંજન

निक प्रियंका के ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में कैमियो के रूप में आएंगे नजर

पॉप स्टार निक जोनास अपनी पत्नी व अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ आगामी हॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में एक कैमियो की भूमिका करते नजर आएंगे। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार निक को प्रियंका के साथ लंदन में एक कैब में फिल्म की शूटिंग करते देखा गया, जिसके बाद यह खबर फैल गई। यह जोड़ी एक तनावपूर्ण दृश्य की शूटिंग कर रही थी और प्रियंका को निक को कार से बाहर निकलने के लिए कहते देखा जा सकता है। प्रियंका इस दौरान अपशब्द का भी इस्तेमाल करती है। निक को फिर कैब का दरवाजा खोलते और बाहर निकलते देखा गया। जिम स्ट्रॉसे द्वारा लिखित और निर्देशित, यह फिल्म सोफी क्रमर के उपन्यास पर आधारित जर्मन भाषा की फिल्म ‘एसएमएस फर डिच’ का अंग्रेजी रीमेक है। इस फिल्म में सैम हेघन भी हैं।

Related posts

‘लक्ष्मी बॉम्ब’ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूएई में होगी रीलीज

editor

એવી ફિલ્મો જે રેડી થઈ પણ રિલિઝ ના થઈ !!

editor

મુખ્ય ભૂમિકાવાળી ફિલ્મ કરવા ઇચ્છુક નથી : તબ્બુ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1