Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

उर्मिला मांतोंडकर ने थामा शिवसेना का हाथ

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मांतोंडकर ने आज शिवसेना का दामन थाम लिया है। वह शिवसेना के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था और बाद में पार्टी छोड़ दी थी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी हर्षल प्रधान ने बताया था कि मांतोंडकर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल होंगी। शिवसेना ने राज्यपाल बी एस कोश्यारी के पास मांतोंडकर का नाम विधान परिषद में राज्यपाल कोटा से नामित करने के लिए भेजा है। इसके अलावा इस कोटे के लिए महा विकास अघाडी ने 11 और नाम भेजे हैं।
मांतोंडकर 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तरी सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। बाद में उन्होंने कांग्रेस की मुंबई इकाई के कामकाज के तरीकों को लेकर पार्टी छोड़ दी। हाल में उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना रनौत की आलोचना की थी।

Related posts

Cloudburst hits Chamoli, Tehri districts in Uttarakhand, 4 died

aapnugujarat

रक्षा क्षेत्र के 101 उपकरणों के आयात पर बैन, बनेंगे आत्मनिर्भर: राजनाथ सिंह

editor

जम्मु-कश्मीर के पुंछ में जवानों को अपशब्द कहने पर MLA को SP ने कराया चुप

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1