Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

किसानों के साथ हो रहा आतंकियों जैसा व्यवहार : संजय राउत

कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। सरकार ने फिलहाल उन्हें दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाले सिंघु बॉर्डर पर रोका हुआ है। वहीं, शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, किसानों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, उससे ऐसा लग रहा है कि वे आतंकवादी हैं। उन्हें खालिस्तानी बताया जा रहा है, ये किसानों का अपमान है।
राउत ने कहा, जिस तरह से किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका गया है, ऐसा लग रहा है कि जैसे वे इस देश के ही नहीं हैं। उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया गया है। चूंकि वे सिख हैं और पंजाब और हरियाणा से आए हैं, इसलिए उन्हें खालिस्तानी कहा जा रहा है। यह किसानों का अपमान है।
गौरतलब है कि कृषि कानूनों को लेकर लगातार तीन दिनों से आंदोलनरत किसान रविवार को भी अपना प्रदर्शन जारी रखने को लेकर अडिग हैं। किसान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह प्रस्ताव मानने को तैयार नहीं हैं कि पहले वे शांतिपूर्वक बुराड़ी के निरंकारी मैदान में शिफ्ट हों तो सरकार दूसरे ही दिन उनसे बात करेगी।

Related posts

વડાપ્રધાન મોદીએ શેખ હસીના સાથે દિલ્હીમાં કરી બેઠક

aapnugujarat

આતંકવાદીઓ કાશ્મીરમાં સોફટ ટાર્ગેટ શોધવામાં વ્યસ્ત 

aapnugujarat

મોદી શાસનમાં કેટલી રકમ ડુબી : ચિદમ્બરમ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1