Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

अमेरिका में पुलिस ने फिर ब्लैक व्यक्ति को मारी गोली

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पुलिस द्वारा एक 27 वर्षीय ब्लैक व्यक्ति के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल और बाद में उसे गोली मार देने का नया मामला सामने आया है। इस व्यक्ति का नाम वाल्टर वॉलेस जूनियर है और उसकी पुलिस की गोली लगने से मौत हो गयी है। इस घटना के खिलाफ मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया और पथराव के दौरान 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। उधर पुलिस का कहना है कि मै गए शख्स के हाथ में एक चाक़ू था इसलिए जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं जिसमें 30 अधिकारी जख्मी हो गए हैं और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की प्रवक्ता तान्या लिटिल ने बताया, पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हाथ में हथियार लिए हुए है। पुलिस को कोब्स क्रीक इलाके में बुलाया गया था जहां हाथ में चाकू पकड़े वॉल्टर वालेस से अधिकारियों का आमना-सामना हुआ। प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारियों ने वालेस से चाकू फेंकने को कहा, लेकिन वह उनकी ओर बढ़ता रहा। दोनों अधिकारियों ने कई बार हवा में गोली चलाई, लेकिन मजबूरन उन्हें उसे गोली मारनी पड़ी। लिटिल ने बताया कि उसे पुलिस की गाड़ी में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Related posts

डोरियन तूफान होगा और खतरनाक, फ्लोरिडा में एमरजेंसी घोषित

aapnugujarat

Huge blow to Indian IT professionals in US after Prez Trump’s New Order On H-1B Visa Hiring

editor

મસૂદ પાકિસ્તાનમાં હોવાની પાક. વિદેશ પ્રધાનની કબૂલાત

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1