Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी हुए कोरोना संक्रमित

बिहार से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। उपमुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता सुशील कुमार मोदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट करके दी है। दरअसल हाल के दिनों में सुशील मोदी ने बिहार में चुनावी जनसभा और प्रचार की कमान संभाल रखी है, ऐसे में रोजाना उनकी औसतन 5 से 7 जनसभाएं हो रही थीं। चुनाव प्रचार से पहले भी भाजपा के सीनियर नेता मोदी बिहार के विभिन्न जिलों में घूम रहे थे ऐसे में उनकी कोरोना की खबर ने सबको चकित कर दिया है। सुशील कुमार मोदी को बिहार में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता है। सुशील मोदी ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर ट्वीट के माध्यम से दी है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सुशील मोदी को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। सुशील मोदी से पहले भाजपा के दो बड़े नेताओं शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूडी भी कोरोना संक्रमित पाये गए थे।

Related posts

હિંદુઓને મુસ્લિમ બનાવીશું : ઔવેસી

aapnugujarat

પીએમ સાથેની સર્વપક્ષીય બેઠકમાં મહેબૂબા મુફ્તી સામેલ નહીં થાય

editor

જીસેટ-૬એ સાથે સંપર્ક તુટી ગયો : ઇસરો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1