Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने पार्टी से दिया इस्तीफा

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इसे लेकर एक पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में पार्टी के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खुशबू ने बड़े स्तर पर बैठे लोगों पर उन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली हैं। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, ‘पार्टी के अंदर कुछ तत्व उच्च स्तर पर बैठे हैं, जिनका जमीनी हकीकत या सार्वजनिक मान्यता से कोई जुड़ाव नहीं है, वो आदेश दे रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि मुझ जैसे लोग जो पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं उनको दबाया जा रहा है। उन्होंने अपने पत्र में आगे कहा कि मैंने लंबे समय तक सोच विचार करने के बाद पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने के लिए राहुल गांधी और अन्य नेताओं का धन्यवाद किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुशबू सुंदर जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाली हैं।

Related posts

भारत को मातृभूमि माननेवाला हर शख्स हिन्दू : RSS प्रमुख

aapnugujarat

પતિએ પત્નીને પ્રાઈવેટ પાર્ટમાં શોક આપી મારી નાંખી

aapnugujarat

NRC ने लाखों लोगों को अपने देश में विदेशी बनाया : प्रशांत किशोर

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1