Aapnu Gujarat
રમતગમત

स्मिथ पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है। इस मैच में राजस्थान को 57 रनों से हार मिली थी। आईपीएल ने एक बयान में बताया है, “चूंकि यह टीम का इस सीजन में आईपीएल के नियमों के मुताबिक धीमी ओवर गति का पहला अपराध है इसलिए स्मिथ पर 12 लाख रुपये का जुमार्ना लगाया गया है।” स्मिथ से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर भी धीमी ओवर गति को लेकर जुमार्ना लगाया गया था। मुंबई ने खेले गए मैच में राजस्थान के सामने 194 रनों की चुनौती रखी थी। राजस्थान 136 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई थी।

Related posts

આઈપીએલ : આવતીકાલે મુંબઈ-દિલ્હી ટકરાશે

aapnugujarat

શ્રેયસ અય્યરની નજર બે નવી ટીમ અમદાવાદ અને લખનઉની કેપ્ટનશીપ પર

editor

એશિયન ગેમ્સ : ત્રીજા દિવસે ભારતનો સપાટો, પાંચ મેડલ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1