Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

संजय राउत को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, शिवसेना के मुख्‍य प्रवक्‍ता नियुक्‍त

राज्यसभा सदस्य संजय राउत को शिवसेना ने पार्टी का मुख्‍य प्रवक्‍ता नियुक्‍त किया है। संजय राउत बीते कुछ दिनों से अभिनेत्री कंगना रानौत के साथ विवादित बयानों की जुबानी जंग को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं। शिवसेना ने मंगलवार को एक बयान जारी कर राउत को पार्टी का अहम पद सौंपा है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक राउत को लेकर शिवसेना ने मंगलवार को एक बयान जारी कर राउत को पार्टी का मुख्‍य प्रवक्‍ता नियुक्‍त किया है। शिवसेना द़ारा जारी बयान में महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत, अनिल परब, गुलाबराव पाटिल, विधायक सुनील प्रभु और प्रताप सरनाईक, लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत और धैर्यशील माने, राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी, मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर और वरिष्ठ नेता नीलम गोरहे को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है।
गौरतलब है कि अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच पिछले कुछ दिनों से विवादित बयानों को लेकर जुबानी जंग जारी है। अभिनेत्री कंगना ने बीते कुछ दिन पहले कहा था कि उन्हें बॉलीवुड माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। इस पर संजय राउत ने बयान दिया था कि यदि उन्हें मुंबई में डर लगता है तो उन्हें वापस यहां नहीं आना चाहिए। जिस पर अभिनेत्री कंगना ने पलटवार करते हुए कहा था कि मुंबई पीओके है क्या। इसके बाद संजय राउत ने कंगना के बयान की आलोचना करते हुए शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा था कि अभिनेत्री मुंबई में रहती हैं, इसके बावजूद मुंबई पुलिस की आलोचना करना विश्वासघात और बेहद शर्मनाक है। शिवसेना नेता राउत ने लिखा था, ‘हम कंगना से विनम्र निवेदन करते हैं कि वे मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस के अपमान के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।’

Related posts

આતંકી બુરહાનવાનીના મોત બાદ હિજબુલ મુઝાહિદ્દીનમાં પડી ફુટ, મૂસાએ આપી ધમકી

aapnugujarat

देश को करतारपुर कॉरिडोर समर्पित करना मेरा सौभाग्य : पीएम मोदी

aapnugujarat

શક્તિસિંહ ગોહિલ એમપી અને રાજસ્થાનમાં પ્રચારમાં

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1