Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

गुजरात जा रही बस रायपुर में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आई है। उड़ीसा से मजदूरों को लेकर गुजरात जा रही एक बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, 50 से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं। वहीं, इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के बाद सभी मजदूरों को तुरंत रायपुर के सरकारी मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा जा रहा है कि यह बस शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे के आसपास रायपुर के नैशनल हाइवे 53 पर पहुंची थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि इस हादसे में भारी भरकम बस का एक हिस्सा पूरी तरह उखड़ गया। हादसे में 6 मजदूरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक मजदूर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 50 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से कइयों की हालत बेहद गंभीर है। बता दें कि कुछ देर पहले मध्य प्रदेश में एक सड़क हादसे की खबर सामने आई थी। इंदौर से रीवा जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी है। इस सड़क हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर घटना के बाद मौके से फरार हो गए। कहा जा रहा है कि हादसे में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं, इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसा हिंडोरिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पांच बजे के करीब हुआ है। कहा जा रहा है कि फाटक के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर बस नाले में जा गिरी। बस में 20 से 30 यात्री सवार थे। बस mp30P3030 इंटरसिटी कंपनी इंदौर की बताई जा रही है। वहीं, सभी घायलों को 108 एवं 100 डायल की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Related posts

ઉપેન્દ્ર કુશવાહાએ ભાજપની સરખામણી રામલીલાના સીતા માતાના પાત્ર સાથે કરી

aapnugujarat

જયપુરમાં રોક ક્લાઈમ્બિંગ વખતે છઠ્ઠા માળથી પડતાં યુવતી મોતને ભેટી

aapnugujarat

રાહુલ-પવાર સાથે સતત બીજા દિવસેય નાયડુની વિસ્તૃત ચર્ચા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1