Aapnu Gujarat
ટેકનોલોજી

224 चीनी एप प्रतिबंधित किए जाने से बौखलाया चीन

लद्दाख में भारतीय सैनिकों के जोरदार प्रतिक्रिया के बाद भारत के 118 और चीनी ऐप को बैन करने से चीन बुरी तरह से भड़क गया है। खेल की दुनिया में डंका बजाने वाले पबजी मोबाइल ऐप के सबसे ज्यादा उपयोगकर्ता भारत में ही हैं। यह खेल गूगल प्ले स्टोर पर टॉप 5 में शुमार था। एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 2020 के पहले क्वॉर्टर में पबजी को 6 करोड़ लोगों को डाउनलोड किया था। इतना ही नहीं, मई में पबजी दुनिया का सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाला मोबाइल गेम बना था। उसे 22.6 करोड़ डॉलर यानी करीब 1700 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। अब भारत में बैन से न सिर्फ पबजी का यूजर बेस घटेगा बल्कि तगड़ी आर्थिक चोट भी पहुंचेगी।

चीनी वाणिज्‍य मंत्रालय ने कहा कि भारत का ऐप पर बैन लगाना चीनी निवेशकों और सर्विस प्रोवाइडरों के कानूनी हितों का उल्‍लंघन करता है। चीन इसको लेकर गंभीरतापूर्वक चिंतित है और पूरजोर विरोध करता है। इससे पहले पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को मशहूर गेमिंग ऐप पबजी समेत 118 और मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। ये ऐप चीन की कंपनियों से जुड़े हुए है। चीन के वाणिज्‍य मंत्रालय ने भारत के इस कदम पर गंभीर चिंता जताई है। चीनी वाणिज्‍य मंत्रालय ने एक बयान जारी करके भारत के इस फैसले पर सख्‍त ऐतराज भी जताया है। लद्दाख में चल रहे तनाव के बीच भारत अब तक चीन के 224 ऐप पर बैन लगा चुका है। इनमें से ज्यादातर ऐप के भारत में बड़ी तादाद में यूजर्स थे।

कई भारतीय युवाओं को तो लोकप्रिय गेमिंग ऐप पबजी की एक तरह से लत लगी हुई है। बात अगर भारत में पबजी ऐप के डाउनलोड की करें तो इसे 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था। भारत में उसके 3.3 करोड़ ऐक्टिव यूजर थे, जो बहुत बड़ी संख्या है। अब इन पर प्रतिबंधों से चीनी कंपनियों की कमाई सीधे-सीधे प्रभावित होगी। पबजी को वैसे तो एक साउथ कोरियन कंपनी ने डिवेलप किया था लेकिन इसके जितने भी वर्जन जारी होते हैं, उसे चीनी कंपनी टेंसेंट जारी करती है।

इससे पहले जून में भारत ने टिकटॉक समते 59 चीनी ऐप पर बैन लगाया था। जुलाई में भी चीन से जुड़े 47 मोबाइल ऐप प्रतिबंधित किए गए थे। इस तरह अब तक चीन से जुड़े कुल 224 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लग चुका है। आइए समझते हैं कि ये ऐप बैन चीन के लिए कितनी बड़ी चोट हैं और इसके जरिए भारत क्या संदेश देना चाहता है। बुधवार को जिन मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया उनमें पबजी, पबजी लाइट समेत बायदू, बायदू एक्सप्रेस एडिशन, अलीपे, टेनसेंट वॉचलिस्ट, फेसयू, वीचैट रीडिंग, गवर्नमेंट वीचैट, टेनसेंट वेयुन, आपुस लॉन्चर प्रो, आपुस सिक्यॉरिटी, कट कट, शेयरसेवा बाइ शाओमी और कैमकार्ड जैसे ऐप शामिल हैं।

Related posts

ફેસબુક-ઈન્સ્ટાગ્રામ ડાઉન થતાં કરોડો યુઝર્સ પરેશાન

editor

फ्रांस में गूगल और अमेजन पर लगा 16.3 करोड़ डॉलर का जुर्माना

editor

ઓગસ્ટમાં ૩૭.૪૪ મોબાઈલ ગ્રાહકો ઉમેરાયા

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1