Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

राहुल का पीएम मोदी पर तंज, कहा – देश को कर रहे हैं बर्बाद

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। उन्होंने लिखा, ‘मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं। 1- नोटबंदी, 2- GST, 3-कोरोना महामारी में दुर्व्यवस्था, 4- अर्थव्यवस्था और रोजगार का सत्यानाश।’ उनके पूंजीवादी मीडिया ने एक मायाजाल रचा है। ये भ्रम जल्द ही टूटेगा। इससे पहले भी राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमानों को अपने जंगी जहाजों की बेड़े में शामिल करने के लिए वायु सेना को बधाई दी और इससे जुड़ी खामियों को लेकर सरकार से सवाल किए। गांधी ने पांच राफेल विमानों के आज भारत पहुंचने और उन्हें अपने बेड़े में शामिल करने पर वायु सेना को बधाई दी और इस संबंध में सरकार से भी विमानों की संख्या कम करने और इनकी खरीद में ज्यादा लागत देने के बारे में सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि राफेल विमान की कीमत 526 करोड़ की बजाए 1670 करोड़ क्यों दिए गए और 126 विमानों की जगह सिर्फ 36 विमानों की खरीद का आडर्र किस वजह से दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एच ए एल की बजाए इन विमानों के रखरखाव का 30,000 करोड़ रुपए का ठेका कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी को क्यों दिया गया।

Related posts

नोटबंधी : इडी की लिस्ट में मायावती-मिसा भारती

aapnugujarat

ભાડુઆત પોતાને મકાન માલિક ન સમજે : સુપ્રિમ કોર્ટ

editor

૬૩ દિવસ બાદ દેશમાં કોરોનાના કેસ ૧ લાખની અંદર

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1