Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

चीन में बाढ़, 141 लोगों की मौत

चीन के विभिन्न क्षेत्रों में आई बाढ़ से 141 लोग की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। देश के बाढ़ नियंत्रण और सुखा राहत कार्यालय ने एक बयान में कहा,‘‘12 जुलाई तक जियांग्शी, अनहुई, हुबेई, और हुनान के प्रांतों सहित 27 क्षेत्रों में बाढ़ के कारण 37.9 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण 141 लोग की मौत हो गई और कई अन्य लापता है तथा 2.25 लाख लोगों को बचाया गया है।”
उन्होंने कहा कि कई सप्ताह हो रही मूसलाधार बारिश से यांग्त्ज़ी सहित कई नदियों में बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से 28,000 से अधिक इमारतों नष्ट हो गई है और करीब 11.7 करोड़ का नुकसान हुआ है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नागरिकों से की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरुरी सावधानी बरतने का आह्वान किया है।

Related posts

उड़ान भरते ही इंडोनेशिया का बोइंग 737 श्रीविजय विमान हुआ लापता

editor

પાક.માં ચૂંટણીના એક દિવસ પહેલાં બે બ્લાસ્ટ : ૨૮નાં મોત

aapnugujarat

सीनेट में चलेगा ट्रंप के खिलाफ महाभियोग

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1