Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर

जुलाई महीने के पहले दिन आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 1 रुपए प्रति सिलेंडर महंगा हो गया। अब नई कीमतें बढ़कर 594 रुपए पर आ गई है।
अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम आज से बढ़ाए गए हैं। कोलकाता में 4 रुपए, मुंबई में 3.50 रुपए और चेन्नई में 4 रुपए महंगा हो गया है। हालांकि, एक राहत की बात ये है कि 19 किलोग्राम वाले सिलिंडेर की कीमतों में कटौती की गई है। इससे पहले दिल्ली में जून महीने के दौरान 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 11.50 रुपए प्रति सिलेंडर महंगा हो गया था। वहीं, मई में 162.50 रुपए तक सस्ता हुआ था।
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 1 जून को भी बढ़ोतरी की गई थी। तब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला बिना सब्सिडी का रसोई गैस सिलेंडर 11.50 रुपए महंगा किया गया था। कोलकाता में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर में 31.5 रुपए की तेजी आई थी। इसी तरह मुंबई में 11.50 रुपए की और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैसे सिलेंडर की कीमत में 37 रुपए का इजाफा हुआ था।

Related posts

બેંગલોરમાં ફરી કોરોનાનો પગપેસારો

editor

दिसंबर से 24 घंटे मिलेगी RTGS सेवा

editor

મૂર્તિ તોડવાની ઘટનાઓ પર વડાપ્રધાન મોદીએ નારાજગી વ્યક્ત કરી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1