Aapnu Gujarat
મનોરંજન

Kirti के इंस्टाग्राम पर हुए 10 लाख फॉलोवर्स

अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी के इंस्टाग्राम पर 10 लाख से अधिक फॉलोवर्स हो गए हैं। इसकी घोषणा करते हुए, कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर साझा की, जिसमें वह चाय की चुस्की लेती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, “मेरी चाय का स्वाद अभी भी वही है। मुझे लगा अगर मेरे 10 लाख फॉलोवर्स हो जाते हैं तो शायद चीजें बदल जाएंगी।” कीर्ति ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2010 में किया था। उसके बाद उन्हें ‘शैतान’, ‘पिंक’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों में देखा गया। लॉकडाउन के बीच कीर्ति अपनी गायन प्रतिभा के साथ आए दिन खुद के वीडियो साझा करती रहती हैं। उन्हें आखिरी बार वेब-सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ के दूसरे सीजन में देखा गया था।

Related posts

मां से पूछती मेरे पीरियड्‌स कब आएंगे : सोनम कपूर

aapnugujarat

‘कलंक’ के फ्लॉप से मुझे कोई भी फर्क नहीं पड़ता : माधुरी

aapnugujarat

મોટા ભાગના એવોર્ડ સમારોહ ગેટ ટુ ગેધર જેવા : વિદ્યા બાલન

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1