Aapnu Gujarat
બિઝનેસ

Adani Green Energy हिस्सेदारी बेचने की पर्याप्त गुंजाइश: गौतम अडाणी

अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने मंगलवार को कहा कि फ्रांस की ऊर्जा कंपनी टोटल एसए के बाद और विदेशी निवेशकों ने समूह के साथ भागीदारी में रूचि दिखाई है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पास अडाणी ग्रीन एनर्जी में 10-15 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री की गुंजाइश है।
टोटल ने अप्रैल में अडाणी ग्रीन एनर्जी के साथ 50 प्रतिशत भागीदारी के लिए करीब 3,707 करोड़ रुपए निवेश किया। यह भागीदारी संयुक्त उद्यम के लिए है जो देश के 11 राज्यों में 2,148 मेगावाट की सौर परियोजनाएं स्थापित करेगी। उन्होंने डिजिटल कांफ्रेन्स में कहा, ‘‘हमारे पास अडाणी ग्रीन एनर्जी में 10-15 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री की गुंजाइश है।” उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र की नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी एसईसीआई (सेकी) से कंपनी को देश में 8,000 मेगावाट क्षमता के फोटोवोल्टिक (पीवी) बिजली संयंत्र के साथ घरेलू सौर पैनल के लिए विनिर्माण इकाई लगाने का आर्डर हासिल करने की भी घोषणा की।
अडाणी ने कहा कि टोटल कंपनी के साथ भागीदारी बढ़ाने को काफी इच्छुक है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तकों के पास अडाणी ग्रीन एनर्जी में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है और वे 10-15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकते हैं।” उद्योगपति ने कहा कि विदेशी निवेशकों ने स्थानीय भागीदारों के साथ भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश में रूचि दिखायी है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ और भागीदार हमसे बातचीत कर रहे हैं।” हालांकि उन्होंने इस बारे में और कुछ नहीं बताया।

Related posts

સેંસેક્સ ૨૬૯ પોઇન્ટ અપ

aapnugujarat

FPI  જુલાઈ માસમાં ૧૧,૦૦૦ કરોડ ઠલવાયા 

aapnugujarat

GST કાઉન્સિલની ભલામણો માનવા કેન્દ્ર અને રાજ્ય સરકારો બંધાયેલી નથી : SC

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1