Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

शोपियां में 5 आतंकी ढ़ेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आज (रविवार) सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गये। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, ‘‘शोपियां के रेबान में चले एक अभियान में पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया’’। कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सुरक्षा बलों और आम नगारिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के रेबान इलाके को घेरकर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि बल के तलाशी दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किस आतंकवादी संगठन से संबद्ध थे।

Related posts

ડોકલામ નજીક ચીન માર્ગોને પહોળા કરવામાં ફરીથી વ્યસ્ત

aapnugujarat

દલિત અને મહિલાઓ ઉપર અત્યાચાર મુદ્દે મોદી મૌન છે : રાહુલ ગાંધી

aapnugujarat

ડેરા હિંસા : સાત જિલ્લામાં ૩૦મી સુધી ઇન્ટરનેટ બંધ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1