Aapnu Gujarat
રમતગમત

गुलाबी गेंद को पकडऩा चुनौतीपूर्ण : साहा

भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने कहा है कि दिन-रात टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद से विकेटकीपिंग करना विकेटकीपरों के लिए चुनौतीपूर्ण है। भारतीय टीम शुक्रवार से यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला दिन-रात टेस्ट मैच खेलेगी, जिसमें गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। साहा ने कहा कि गुलाबी गेंद को पकडऩा चुनौतीपूर्ण है।
अगर यह स्लिप के लिए चुनौतीपूर्ण है तो मेरे लिए भी है क्योंकि मैं भी स्लिप के बगल में खड़ा रहता हूं। इसके अलावा तेज गेंदबाज जब गेंद फेंकते हैं तो यह गेंद लहराती है। यह एक फैक्टर हो सकता है, लेकिन मुझे चुनौती स्वीकार है। हम पेशेवर हैं।
भारतीय खिलाडिय़ों में साहा और मोहम्मद शमी को ही घरेलू क्रिकेट में दिन-रात मैच खेलने का अनुभव है। दोनों खिलाड़ी 2016 में ईडन गार्डन्स में सीएबी के सुपर लीग फाइनल में दिन-रात क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, यह चुनौतीपूर्ण होगा, खासकर गेंद को पकड़ते समय। हमें इससे तालमेल बिठाना होगा। गेंद नई है और यह तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। यह बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय पेस तिकड़ी शमी, उमेश यादव और ईशांत शर्मा को इस गेंद से मदद मिलेगी, उन्होंने कहा, गेंद गुलाबी हो या लाल। उनके (शमी के) लिए यह वैसा ही रहेगा। शमी ने हाल के मैचों में अच्छा किया है। वे किसी भी परिस्थिति में अच्छा करते हैं। रांची में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। वे गति के साथ रिवर्स स्विंग हासिल करते हैं।

Related posts

PCBની જાહેરાત, ક્રિકેટ ટીમની મુખ્ય સ્પોન્સર Pepsi

editor

ખેલકુંભની સિદ્ધિઓના પગલે આ વર્ષે ૩૪ લાખથી વધુ સ્પર્ધકોએ ભાગ લીધો

aapnugujarat

जितने भी बल्लेबाज देखे, उनमें स्मिथ हैं बेस्ट : टिम पेन

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1