Aapnu Gujarat
બિઝનેસ

विदेशी मुद्रा भंडार 440 अरब डॉलर के नए उच्च स्तर के करीब

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.879 अरब डॉलर बढ़कर 439.712 अरब डॉलर के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक ने इसकी जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह यह 4.24 अरब डॉलर बढ़कर 437.83 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा संपत्तियां 2.269 अरब डॉलर बढ़कर 407.88 अरब डॉलर पर पहुंच गईं। स्वर्ण भंडार का मूल्य इस दौरान 39.9 करोड़ डॉलर घटकर 26.778 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से विशेष आहरण अधिकार भी 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.431 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मुद्रा कोष के पास आरक्षित राशि में भी 70 लाख डॉलर की तेजी आई और यह 3.623 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

Related posts

सुस्ती के माहौल में कोल इंडिया कर रहीं बंपर नियुक्तियां

aapnugujarat

એર ઈન્ડિયાએ કેબિન-કોકપિટ ક્રૂ માટે નવો યુનિફોર્મ તૈયાર કર્યો

aapnugujarat

ક્રિપ્ટો કરન્સીની વિશ્વમાં તેજી : બિટકોઈનના ભાવમાં વધારો

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1