Aapnu Gujarat
રમતગમત

महाराष्ट्र ने हिमाचल को हराया

अजीम काजी के शानदार 84 रनों की मदद से महाराष्ट्र ने यहां खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में हिमाचल प्रदेश को तीन विकेट से हरा दिया। हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 201 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए अमित कुमार ने सर्वाधिक 62 और निखिल गंगटा 27 तथा प्रशांत चोपड़ा, अंकुश बैंस और अंकित कलसी ने 21-21 रन बनाए।
महाराष्ट्र के लिए शमद फलाह, निकित धुमल और अजीम काजी ने दो-दो विकेट लिए। महाराष्ट्र ने हिमाचल से 202 रनों के लक्ष्य को 48.4 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। काजी ने 82 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा नौशाद शेख ने 36 और निखिल नायक ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली। हिमाचल के लिए अर्पित गुलिया और आयुष जामवाल को दो-दो विकेट मिला।

Related posts

ટેસ્ટ રેેંકિંગઃ જાડેજા ટોપ પર, અશ્વિન બીજા નંબરે

aapnugujarat

બેંગ્લોર ટેસ્ટના પ્રથમ દિવસે ભારતના ૬ વિકેટે ૩૪૭ રન

aapnugujarat

इस साल वास्तव में हमारे पास एक बेहतरीन टीम : स्मिथ

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1