Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

पाकिस्तान को प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति के चलते हर ओर से मुंह की खानी पड़ी है : पुरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह के अथक प्रयासों के कारण कश्मीर से सम्बन्धित अनुच्छेद 370 व 35-ए के समाप्त होने से देश को होने वाले लाभ को व्यापक जनसम्पर्क एवं जनजागरण अभियान के माध्यम से प्रसारित करने के उद्देश्य से आज केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन तरलोचन सिंह से मिले?

मुलाकात के बाद केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हमारा उद्देश्य स्पष्ट है, हम राष्ट्रवादी विचाराधारा के प्रबल समर्थक हैं और देश के लिए जो सही है उसे करने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। कश्मीर से सम्बन्धित अनुच्छेद 370 व 35-ए भारत की एकता अखण्डता व संप्रभुता को चुनौती दे रहा था। कश्मीर पूर्ण रूप से भारत का अंग है और वो अखण्ड भारत का हिस्सा है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान कश्मीर को लेकर भारत के विरूद्ध विश्व की महाशक्तियों को भड़काने के लिए दर-दर भटका, लेकिन पाकिस्तान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कूटनीती के चलते हर ओर से मुंह की खानी पड़ी है। आज भारत का सम्मान विश्व में बढ़ा है और अब समय देश को विश्व गुरू बनाने का है जिसके लिए बिना रूके मोदी जी काम कर रहे हैं। अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना मुख्य अतिथि बनाकर उनको अपने यहां के मंच पर आसीन कर भारत को मित्र बताया।

बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन का प्रतिष्ठित ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड उन्हें मिला। दुनिया के सभी देशों ने अपने यहां के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से मोदी जी को नवाजा। यह सभी पुरस्कार इस बात का प्रतीक है कि आज का भारत नया भारत है और मोदी जी के नेतृत्व में विश्व का सिरमौर बनने जा रहा है।

Related posts

मोदी सरकार के शासन का है सिद्धांत धोखा, डींग और धमकी : सोनिया गांधी

aapnugujarat

Speeding bus fell into a gorge in Nandurbar, 5 died

editor

હવે સરકાર ગરીબ ગણવા માટે જીવન કઇ રીતે જીવી રહ્યા છે તેના આધારે નક્કી કરશે

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1