Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

बिना कुछ किए ही इमरान खान दुनिया में हमें प्रसिद्धि दिला रहे हैं : RSS

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा संयुक्त राष्ट्र के मंच से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधने को संघ ने भारत का विरोध करार दिया है। RSS के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि संघ केवल भारत में है। हमारी कोई शाखा दुनिया में कहीं नहीं है, ऐसे में पाकिस्तान हमसे क्यों नाराज है? इसका मतलब है कि वह अगर संघ से नाराज है तो कहीं भारत से नाराज है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिना कुछ किए ही इमरान खान दुनिया में हमें प्रसिद्धि दिला रहे हैं यह तो अच्छी बात है।
कृष्ण गोपाल ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारत अब समानार्थी हो गए हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, हम भी यही चाहते थे कि दुनिया संघ और भारत को एक ही समझे, दो में न समझे और यह काम बड़ी अच्छी तरह से हमारे इमरान साहब ने किया है इसलिए हम उनको बधाई देते हैं।
सह सर कार्यवाह ने कहा कि बिना कुछ करे-धरे हमारे नाम को दुनिया में पहुंचा रहे हैं। जो-जो आतंकवाद से पीड़ित है, आतंकवाद के विरोध में हैं, वे दुनिया में यह अनुभव करने लगे हैं कुछ बात है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कहीं न कहीं आतंकवाद के विरोध में तो है तभी तो इतना विरोध कर रहा है। ऐसे में बिना कुछ किए इतनी प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा मिल रही है इतना बहुत है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह (पाक पीएम) अपनी इस वाणी को विराम न दें, बोलते रहें।

Related posts

વધુ એક અમરનાથ શ્રદ્ધાળુનું મોત : મૃતાંક વધીને ૪૮ થયો

aapnugujarat

ગૂગલ, ફેસબૂક પર એડ્‌ આપનારા પક્ષોમાં ભાજપ નંબર-૧

aapnugujarat

‘પતિ – પત્ની અને વો’નો સંબંધ અપરાધ નહીં : સુપ્રીમ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1