Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

वॉयस सैंपल की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, बढ़ सकती हैं अनंत सिंह की मुश्किलें

भोला सिंह और उसके भाई मुकेश नाम के व्यक्ति की हत्या की साजिश रचने के मामले में एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस वायरल ऑडियो में पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की आवाज होने का दावा किया जा रहा था जिसके लिए अनंत सिंह की वॉयस का सैंपल भी लिया गया था। अनंत सिंह के वॉयस सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके चलते अब विधायक की मुश्किलें और अधिक बढ़ सकती हैं। पटना के ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हत्या की साजिश वाले वायरल ऑडियो में मोकामा के विधायक अनंत सिंह की ही आवाज है। गुरुवार को यह रिपोर्ट बाढ़ कोर्ट में पेश की गई। इस मामले को लेकर पंडारक थाने में 14 जुलाई को केस दर्ज किया गया था। विधायक पर हत्या की साजिश रचने की धाराएं लगाई गई हैं। एक अगस्त को अनंत सिंह ने पटना के पुलिस मुख्यालय स्थित एफएसएल में अनंत सिंह ने अपनी आवाज का नमूना दिया था। फॉरेंसिक साइंस लैब ने जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है जो कि पॉजिटिव आई है।

Related posts

લુધિયાણા કોર્પોરેશન ચૂંટણીમાં કોંગ્રેસ ૬૨ વોર્ડમાં જીત્યું, અકાલી દળને ૧૧-ભાજપને ૧૦ સીટ મળી

aapnugujarat

અમિત શાહે વિધિવત રીતે ઉમેદવારી નોંધાવી

aapnugujarat

રાજસ્થાન ચૂંટણી : ભાજપે જાહેર કરી ૧૩૧ ઉમેદવારોની પ્રથમ યાદી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1