Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी : राज्यपाल मलिक

जम्मू-कश्मीर में लगी पाबंदियों पर 15 अगस्त के बाद ढील दी जाएगी। आर्टिकल 70 हटाए जाने के बाद से ही राज्य में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है और इंटरनेट और फोन सेवा बंद है। राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। नेट और फोन सेवा बहाल होने में कुछ दिन लग सकते हैं।
मलिक ने बताया कि 15 अगस्त के बाद आवागमन पर लगाई गई पाबंदी में ढील दी जाएगी। फोन और इंटरनेट को उन्होंने युवाओं को गुमराह करने और भड़काने का हथियार बताया। मलिक ने कहा, हम दुश्मन को वह हथियार तब तक नहीं देना चाहते जब चीजें सामान्य न हो जाएं। एक हफ्ते या 10 दिन में सब ठीक हो जाएगा और उसके बाद धीरे-धीरे संपर्क के साधन बहाल किए जाएंगे।
सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें (राहुल को) जानकारी का अभाव है। उन्होंने कहा कि वायनाड के सांसद सीमा पार के प्रॉपगैंडा के आधार पर बातें कर रहे हैं। मलिक ने राहुल को दिया हुआ कश्मीर आने का निमंत्रण भी वापस ले लिया। राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के हालात पर राहुल गांधी के बयानों पर आपत्ति प्रकट की थी और कहा था कि वह राहुल के लिए विमान भेजेंगे ताकि वह स्थिति का जायजा लें और तब बोलें। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें विशेष विमान की नहीं, घूमने-फिरने की आजादी की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि वह विपक्षी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे।

Related posts

શ્રીલંકા ૮ બ્લાસ્ટથી હચમચ્યું : ૨૧૫થી વધુનાં મોત

aapnugujarat

मराठा आरक्षण को मिल सकती कानूनी चुनौती : रिपोर्ट

aapnugujarat

લગ્ન વગર પણ લિવ ઇનમાં બે પુખ્તવયના લોકો રહી શકે : સુપ્રીમ કોર્ટ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1