Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

झारखंड के अलग- अलग जिलों में वज्रपात से 13 लोगों की मौत

झारखंड में रविवार को बारिश के साथ हुए वज्रपात ने राज्य के अलग-अलग जिलों में 13 लोगों की जान ले ली। रांची में सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि पलामू में 3, चतरा में दो, पश्चिम सिंहभूम व गिरिडीह में भी एक-एक व्यक्ति की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। रांची के अनगड़ा प्रखंड के चतरा डुमरटोली के 21 वर्षीय बंधन मुंडा, मसनिया रामदाग का 33 वर्षीय फूलेश्वर महतो एवं बदरी बुटगोड़ा निवासी 55 वर्षीय सुशीला देवी। ओरमांझी प्रखंड के कुच्चू पंचायत के कमता गांव निवासी 15 वर्षीय अंकित कुमार, बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव निवासी 14 वर्षीय आशीष कुमार महतो एवं सोनाहातू के लाधुक डीह गांव निवासी 36 वर्षीय धनेश्वर महतो की मौत वज्रपात से हुई।
वहीं पलामू जिले के मोहमदगंज प्रखंड के पंसा पंचायत अंतर्गत कोइरियाडीह अधौरा गांव में वज्रपात से युगल प्रसाद चंद्रवंशी के 12 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और कपिलदेव मेहता के 9 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार। पांडू प्रखंड के ओरडीहा गांव निवासी राजेंद्र पांडेय के पुत्र मनीष पांडेय की वज्रपात से मौत हो गई। इस दौरान चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड के पितीज गांव निवासी 70 वर्षीय नेमधारी दांगी। हंटरगंज प्रखंड के सलैया गांव की रीता देवी की मौत वज्रपात हो गई। वहीं पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर रेल क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे पुल में वज्रपात से सेल के सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मृतक का नाम भागीरथी दास है। इसी दौरान गिरिडीह जिले बिरनी व धनवार की सीमा पर स्थित बोदगो गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा नीतू कुमारी (13) की वज्रपात से मौत हो गई।

Related posts

કેજરીવાલે જાહેર કરી નવી ગાઇડ લાઇન, દિલ્હીમાં હવે ક્વોરેન્ટાઈન પણ થવું પડશે

editor

लॉकडाउन में बची छुट्टियां अब नहीं होगी बर्बाद

editor

ભારત સીમાઓની રક્ષા કરવામાં સક્ષમ, પહેલા ચીન ડોકલામથી હટાવે સેનાઃ સુષ્મા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1