Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

बैलट पेपर से कर्णाटक निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत, खुर्शीद ने EVM पर किए सवाल

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस को कर्नाटक के निकाय चुनाव में मिली बड़ी जीत के साथ ही अब ईवीएम को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने सवाल उठाया है। अपने ट्वीट में खुर्शीद ने कहा, फिर से सवाल! कर्नाटक में बैलट पेपर से चुनाव हुए और वहां कांग्रेस की शानदार जीत हुई। कर्नाटक में 56 शहरी स्थानीय निकायों में कुल 1,221 वार्डों में से कांग्रेस ने 509 वार्डों में जीत हासिल की जबकि बीजेपी को सिर्फ 366 स्थानों पर जीत मिली। 
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कर्नाटक निकाय चुनाव में जीत ने कांग्रेस को बड़ी राहत दी है। इसके साथ ही कांग्रेस को ईवीएम पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने का एक और मौका मिल गया है। रिजल्ट के तुरंत बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी निकाय चुनाव के नतीजे शेयर करते हुए ट्वीट करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से ईवीएम पर सवाल उठाए थे। 
सुरजेवाला ने लिखा था, कर्नाटक में 19 और 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसके एक महीने के बाद 29 मई को शहरी स्थानीय निकाय का चुनाव हुआ। लोकसभा चुनाव में केंद्रीय चुनाव आयोग के तहत आने वाली ईवीएम का उपयोग किया। शहरी निकाय के चुनाव में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकार के तहत आने वाली ईवीएम का उपयोग हुआ। हम खुश हैं कि लोगों ने अपनी सोच बदली और कांग्रेस को चुना। 
अब सलमान खुर्शीद ने इस जीत के बहाने ईवीएम पर सवाल खड़े किए हैं। इस सवाल के साथ ही खुर्शीद ने फेसबुक पर एक पत्र के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं, जिसमें उन्होंने यह बताने की भी कोशिश की है कि कांग्रेसी हारे हैं लेकिन टूटे नहीं हैं।

Related posts

હરિયાણા વિધાનસભામાં અવિશ્વાસ પ્રસ્તાવ પર ખટ્ટર સરકારે જીત મેળવી

editor

મોદીને પીએમ બનાવવા પ્રજા સંકલ્પ પણ લઇ ચુકી : સ્મૃતિ

aapnugujarat

પીએમ કેર ફંડ : સરકાર દાતાઓના નામ કેમ જણાવતી નથી ? : પી. ચિદમ્બરમ

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1