Aapnu Gujarat
ગુજરાત

श्री शिंजो आबे को दांडी कुटीर लेकर गए श्री मोदी

गुजरात-भारत के परिवहन में मील का पत्थर साबित होने वाली बुलेट ट्रेन के भूमिपूजन के लिए गुजरात के मेहमान बने जापानी प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे ने गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ दांडी कुटीर का निरीक्षण किया। दोनों महानुभावों ने मैत्रीपूर्ण माहौल में हाथ मिलाकर भारत और जापान के बीच संबंधों के आधार को और मजबूत बनाया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे को दांडी कुटीर लेकर गए। जहां दोनों महानुभावों ने गांधी जी के जीवन-कंवन और उनके जीवन संदेश से संबंधित प्रदर्शनी को निहारा। श्री आबे ने इस प्रदर्शनी को देखने में काफी दिलचस्पी दिखाई।

बाद में दोनों महानुभाव दांडी कुटीर से पैदल ही महात्मा मंदिर तक आए, जहां दोनों के बीच संवाद हुआ।

Related posts

ગાંધીનગરમાં સોમનાથ બ્રહ્મકર્મ ચેરીટેબલ ટ્રસ્ટ દ્વારા બે દિવસીય ક્રિકેટ ટૂર્નામેન્ટ યોજાઈ

editor

૪ કરોડ કિલોગ્રામ ઘાસચારો ખરીદવાનો સરકારનો નિર્ણય

aapnugujarat

નોકરીમાં અનામત વચ્ચે નોકરી ગઈ છે તેવા દેશના ટોપ શહેરોમાં ગુજરાતના ૩ શહેરોનો સમાવેશ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1