Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

TMC विधायक विल्सन सहित 10 सदस्य भाजपा में शामिल

भाजपा में तृणमूल कांग्रेस के विधायकों, पार्षदों एवं अन्य नेताओं, कार्यकर्ताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। कालचीनी विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल विधायक विल्सन चामप्रमारी भाजपा में शामिल हो गए। इस दिन दक्षिण दिनाजपुर जिला परिषद की सभापति लिपिका राय सहित 10 सदस्यों के साथ पूर्व जिला तृणमूल अध्यक्ष विप्लव मित्र ने भी भाजपा का झंडा थाम लिया है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष तथा नेता मुकुल राय ने इन सबको भाजपा की सदस्यता दिलाई।
भाजपा ने दावा किया है कि उसने दक्षिण दिनाजपुर जिला परिषद पर कब्जा कर लिया है। भाजपा द्वारा राज्य के पहली जिला परिषद पर कब्जा किया गया है। इस जिला परिषद में कुल सदस्यों की संख्या 18 है जिनमें से 10 सदस्य भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा नेता मुकुल राय ने कहा कि इस परिषद के 4 और सदस्य भी भाजपा में शामिल होने वाले हैं। वे इस दिन किसी कारणवश नहीं पहंुच पाए। 
भाजपा ने दार्जिलिंग, नैहाटी, नोआपाड़ा, हालीशहर, कांचरापाड़ा एवं बनगांव नगरपालिका पर कब्जा किया है। जहां एक ओर राज्य की मुख्यमंत्री अपने पार्टी के नेताओं में दल-बदल को लेकर नए नेताओं की नियुक्ति कर रही हैं वहीं तृणमूल के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का दौर ही खत्म नहीं हो रहा। ऐसे में बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी के लिए आने वाले चुनाव में भाजपा को हराना बहुत बड़ी चुनौती होगी। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद लगभग एक महीना गुजर चुका है, लेकिन ममता की पार्टी छोड़कर लोग लगातार भाग रहे हैं।

Related posts

इमरान खान ने रोया कश्मीर पर रोना, कर दी परमाणु युद्ध की बात

aapnugujarat

૭ વર્ષમાં મોદી સરકારને પેટ્રોલ – ડીઝલથી ૧૬.૭ લાખ કરોડની આવક થઇ

editor

LS चुनाव में भाजपा के कारण नहीं बल्कि क्षेत्रीय दलों के कारण कांग्रेस की हार हुई : औवेसी

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1