Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

LS चुनाव में भाजपा के कारण नहीं बल्कि क्षेत्रीय दलों के कारण कांग्रेस की हार हुई : औवेसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर वायनाड लोकसभा सीट से जीत को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के कारण नहीं बल्कि क्षेत्रीय दलों के कारण कई राज्यों में कांग्रेस की हार हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल खुद अमेठी से हार गए लेकिन वायनाड से जीते क्योंकि वहां 40 प्रतिशत मुसलमान रहते हैं। ओवैसी ने कहा कि आप लोग कांग्रेस और अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों को छोड़ना नहीं चाहते हैं। मगर इस बात को याद रखें कि उनके पास ताकत नहीं हैं और वह मेहनत नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ तो हमारे बुजुर्गों ने सोचा होगा कि नया भारत होगा। भारत गांधी, नेहरू, आंबेडकर, आजाद और उनके करोड़ों अनुयायियों का होगा। मुझे अभी भी अपना हक मिलने की उम्मीद है। हम भीख नहीं चाहते हैं। हम किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं। 
इससे पहले ओवैसी ने हैदराबाद में कहा था कि मुसलमान देश के किराएदार नहीं हिस्सेदार हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था, अगर कोई यह समझ रहा है कि हिंदुस्तान के वजीर-ए-आजम 300 सीट जीत के हिंदुस्तान पर मनमानी करेंगे तो नहीं हो पाएगा। वजीर-ए-आजम से हम कहना चाहते हैं कि संविधान का हवाला देकर असदुद्दीन ओवैसी आपसे लड़ेगा। मजलूमों के इंसाफ के लिए लड़ेगा। हिंदुस्तान को आबाद रखना है। हम हिंदुस्तान को आबाद रखेंगे। हम यहां पर बराबर के शहरी हैं। किराएदार नहीं हैं हिस्सेदार रहेंगे।
राहुल ने 17वें लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव लड़ा था। कांग्रेस का गढ़ रहे अमेठी से इस बार राहुल को हार का सामना करना पड़ा। यहां से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जीती हैं। वहीं वायनाड में राहुल को चार लाख 31 हजार वोटों से जीत मिली। जीत के बाद मतदाताओं को धन्यवाद कहने के लिए वह तीन दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र गए थे।

Related posts

સીઆરપીએફ કેમ્પ પર હુમલા બાદ વ્યાપક કોમ્બિંગ ઓપરેશન

aapnugujarat

વડાપ્રધાન મોદી વારાણસીની સાથે-સાથે દક્ષિણ બેંગ્લુરૂથી ચૂંટણી લડશે..!!

aapnugujarat

ઉત્તરપ્રદેશમાં કોંગ્રેસ મહાગઠબંધન માટે ૭ બેઠક ઉપર ઉતરશે નહીં

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1