Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,649 नए मामले

देश में अब कोरोना वायरस की रफ्तार में कमी आती हुई दिखाई दे रही है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,649 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,09,16,589 हो गए। वहीं, 90 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,55,732 हो गई। वहीं देश में अभी 1,39,637 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 1,06,21,220 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,39,637 है। कोरोना के इलाज से ठीकर होकर घर लौटने वालों की कुल संख्या 1,06,21,220 है। इस बीच खबर ये भी है कि देश में कुल 82,85,295 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। इसी दौरान 9,489 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 21 हजार 220 हो गई है। इस अवधि में सक्रिय मामले 2,070 और बढ़कर 1,39,637 हो गये। इस अवधि में 90 और मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़ कर एक लाख 55 हजार 732 हो गया। देश में रिकवरी दर अभी 97.31, सक्रिय मामलों की दर 1.26 तथा मृत्युदर 1.43 फीसदी पर बरकरार है। इस दौरान पूरे देश में 4,86,122 लोगों की कोरोना जांच की गयी।

Related posts

ભાજપની સામે ટક્કર લેવા મમતા નવા મોરચાને લઇ આક્રમક બન્યા

aapnugujarat

Political crisis in Rajasthan; Avinash Pande, Randeep Singh Surjewala and Ajay Maken at CM’s residence

editor

14 જુલાઈએ પ્રધાનમંત્રી નરેન્દ્ર મોદી જશે ફ્રાંસ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1