Aapnu Gujarat
Uncategorized

मोरबी में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाईयों के साथ चार लोगों की मौत

गुजरात के मोरबी जिला के माणिया फाटक के दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल पैदा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।हादसे में मरने वाले चारों युवाओं की उम्र 20 साल से कम बताई जा रही है। मृतक में दो सगे भाई होने की जानकारी सामने आ रही है। इसके अलावा एक साला और एक बहनोई भी हैं।मृत एक दूसरे के करीबी रिश्तेदार है। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
चारों मृतक राजस्थान के रहने वाले हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और शव को पीएम के लिए स्थानांतरित कर दिया है। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।सभी मृतक राजस्थान के उदयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले गुजरात के डायमंड सिटी सूरत से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई थी।किम-मांडवी रोड के फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को ट्रक ने कुचल दिया था। इस हादसे में 14 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले सभी मजदूर राजस्थान के रहने वाले हैं।

Related posts

રૂ. ૧૦,૦૦૦નું વ્યાજ રૂ.૯૨,૦૦૦ ગણતા વ્યાજખોરોના ત્રાસથી યુવકે કર્યો આપઘાત

aapnugujarat

કેશોદ તાલુકામાં પોલીસ દ્વારા ડીટેઈન કરવામાં આવેલા વાહનો માંથી ઇંધણ તેમજ વાહનો માંથી અન્ય વસ્તુઓ ચોરી કરવાની ઘટનાનો પર્દાફાશ

editor

ભાલપરા ખાતે યોજાયેલ સેવા સેતુ કાર્યક્રમમાં ૫૪૮૫ પ્રશ્નોનો નિકાલ : વ્યક્તિલક્ષી પ્રશ્ર્નોના નિકાલ માટે સેવા સેતુ કાર્યક્રમ શ્રેષ્ઠ છે-શ્રી જશાભાઇ બારડ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1