Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भारत में कोरोना का संकट जारी : 163 की मौत

भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी शुक्रवार को कोविड-19 के दैनिक मामलों में गिरावट है। पिछले 24 घंटे में 14,545 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, देश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,06,25,428 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 163 मरीजों ने इस वायरस के सामने अपना दम तोड़ा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 14,545 नए मामले सामने आए हैं, वहीं एक दिन कोविड-19 से 163 लोगों की जान गई। अब तक देश में कोरोना वायरस से 1,53,032 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देश में 18,002 मरीज अस्पताल से ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं। भारत में हर दिन संक्रमित मरीजों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है, इसलिए सक्रिय मामले रोजाना कम दर्ज हो रहे हैं। 18,002 मरीजों के ठीक होने के बाद देश में अब कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,02,83,708 हो गई है। मौजूदा समय में अगर उन मरीजों की बात करें, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है, उनकी संख्या 1,88,688 है। ये संख्या अब दो लाख से भी कम है। बता दें कि 16 जनवरी से देश में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुरू हो चुका है और अब तक 10,43,534 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

Related posts

ઉત્તરાખંડ : નાના આંચકાઓ મોટી તબાહીના સંકેત સમાન

aapnugujarat

भारत में ६ लाख से ज्यादा हैं बिना नियम वाले ड्रोन

aapnugujarat

ઉપેન્દ્ર કુશવાહનું જેડીયુમાંથી રાજીનામું

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1