Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन की एंट्री

कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ जंग लड़ रहे देश की चिंता और बढ़ गई है। भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की एंट्री हो चुकी है। भारत में ब्रिटेन से लौटे छह व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं। ये सभी ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम की चपेट में मिले हैं। इनमें से तीन के नमूने बंगलूरू के निमहंस में, दो के हैदराबाद के सीसीएमबी और एक मरीज के पुणे के एनआईवी में जांच के लिए भेजे गए थे। इन सभी को एक कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालयने कहा, ब्रिटेन से भारत आए छह लोग ब्रिटेन में मिले सार्स-कोव-2 के नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले हैं।
25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच, लगभग 33,000 यात्री ब्रिटेन से विभिन्न भारतीय हवाई अड्डों पर पहुंचे। इन सभी यात्रियों का राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा आरटी-पीसीआर परीक्षण और उन्हें ट्रैक किया जा रहा है। अब तक केवल 114 लोग कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

Related posts

પેટ્રોલની કિંમતમાં ૯-૩૦ પૈસા સુધી વધારો ઝીંકાયો

aapnugujarat

सरकारी सेवाओं के लिए डिजिटल पेमेंट करेगी सरकार

aapnugujarat

गंगा को पूरी तरह स्वच्छ करने में १० साल लगेंगेः उमा भारती

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1