Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

पाक नेवी ने भारत के समुद्री इलाके में घुस 26 मछुआरों को अगवा किया

पाकिस्तान की कुख्यात नेवी ने गुजरात से लगी भारतीय जल सीमा में घुसकर एक बार फिर भारतीय मछुआरों को निशाना बनाया। पाक मरीन 3 बोट में सवार गुजरात के सभी 26 मछुआरों को अपने साथ ले गई। इनमें ओखा की दो और एक बोट मांगरोल की थी। सभी मछुआरों को कराची बंदरगाह ले जाया गया है।
पाकिस्तानी नेवी की इस हरकत से गुजरात के मछुआरे नाराज हैं। मछुआरों के संघ के प्रमुख मनीष लोढारी ने केंद्र सरकार से दखल की मांग की। पाकिस्तान की नेवी की पकड़ में आने से बचे मछुआरों ने बताया कि वे भारतीय जल सीमा में ही मछलियां पकड़ रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी नेवी ने उनके साथियों को बंधक बना लिया और अपने साथ ले गए। गुजरात की लंबी समुद्री सीमा पाकिस्तान से लगती है। पाकिस्तान की इस हरकत पर इंडियन कोस्ट-गार्ड भी सतर्क हो गए हैं।
पाकिस्तान कोस्ट गार्ड ने इसी तरह बीती 16 अक्टूबर को भी सौराष्ट्र के 45 मछुआरों को उनकी 8 नावों के साथ बंधक बना लिया था। ‌‌‌फिलहाल, ये सभी कराची की जेल में बंद हैं। पाकिस्तानी नेवी का दावा था कि ये मछुआरे पाकिस्तान की जल सीमा में घुस आए थे। इससे पहले 13 फरवरी को भी पाकिस्तान कोस्ट गार्ड ने भारतीय मछुआरों पर फायरिंग की थी। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ था।

Related posts

એર બેઝ આઇએનએસ કુહસા ભારતની સમુદ્ર સરહદની તાકાતમાં કરશે વધારો

aapnugujarat

સંજય સિંહને ૩ મહિનાની સજા

aapnugujarat

ભારતની મંજૂરી વગર અમેરિકાએ લક્ષદીપમાં નેવી જહાજ મોકલ્યું

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1