Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

देश में कोरोना का संकट जारी

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में बढ़ने-घटने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में 30,005 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। कोरोना से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 93 लाख को पार कर गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 30,005 लोग संक्रमित हुए हैं, इसके बाद कोरोना से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 98 लाख को पार कर गई है। वर्तमान में, देश में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 98,26,775 है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 442 मरीजों ने पिछले 24 घंटे में संक्रमण के चलते दम तोड़ा है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,42,628 हो गई है। देश में वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार चार लाख से नीचे बनी हुई है। वर्तमान में वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या 3,59,819 है।
देश में पिछले 24 घंटे में 33,494 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। इसके बाद देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 93,24,328 हो गई है। पिछले 24 घंटे में सामने आए नए मरीजों की तुलना में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही है।

Related posts

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.620 अरब डॉलर से बढ़कर 430 अरब डॉलर हुआ

aapnugujarat

Ceasefire and shelling by Pakistan on LoC

editor

યાંત્રિક ખામીને કારણે મુંબઈ મેટ્રોની ટ્રેન સેવા અડધો કલાક ખોરવાઈ; પ્રવાસીઓ હેરાન-પરેશાન

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1