Aapnu Gujarat
રમતગમત

कोहली ने वनडे में बनाए सबसे तेज 12 हजार रन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। कोहली अब वनडे में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ ही उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और रिकी पांटिंग जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। कैनबरा के मनुका ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच के दौरान ओपनर शिखर धवन के छठे ओवर में आउट होने के बाद कोहली मैदान में उतरे। कोहली ने इस दौरान 12.1 ओवर में सीन एबॉट की गेंद पर एक रन लेते हुए 12 हजार रन पूरे किए। इस कीर्तिमान को हासिल करने के लिए कोहली ने 242 इनिंग्स ली जोकि अब तक सबसे कम हैं। वहीं सचिन ने वनडे में 12 हजार रन पूरे करने के लिए 300 इनिंग्स पूरी की थी।
वनडे में सबसे कम इनिंग्स में 12 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी
242 विराट कोहली (भारत)
300 सचिन तेंदुलकर (भारत)
314 रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
336 कुमार संगकारा (श्रीलंका)
379 सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)
399 महिला जयवर्धने (श्रीलंका)

Related posts

શોએબ વ્યક્તિગત પ્રહારો કરી રહ્યા છે : સરફરાઝ

aapnugujarat

અન્ડર-૧૯ : ભારત-ઓસ્ટ્રેલિયા વચ્ચે આવતીકાલે ફાઇનલ જંગ ખેલાશે

aapnugujarat

FIH Women’s Series: India women’s hockey team reaches in semi-final by defeating Fiji by 11-0

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1