Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भारत ने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के लैंड अटैक वर्जन का किया सफल परीक्षण

भारत ने अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के लैंड अटैक वर्जन का आज सफल परीक्षण किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप से इस क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, भारत ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लैंड अटैक वर्जन का परीक्षण किया। ब्रह्मोस मिसाइल का निशाना वहां मौजूद एक अन्य द्वीप पर था।
जानकारी के मुताबिक, इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण सुबह दस बजे किया गया और मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य पर निशाना साधा। यह परीक्षण भारतीय सेना द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें डीआरडीओ की ओर से विकसित मिसाइल प्रणाली के कई रेजिमेंट हैं। ब्रह्मोस मिसाइल की स्ट्राइक रेंज अब 400 किलोमीटर से ज्यादा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, चीन और पाकिस्तान के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा और नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव के बीच भारत इस सप्ताह सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के कई लाइव परीक्षण करेगा।

Related posts

ભૂકંપથી થર થર કાંપ્યું મિઝોરમ,કેન્દ્ર સરકારે મિઝોરમ સીએમને મદદ કરવાની ખાતરી આપી

editor

सीमापार से इस साल एलओसी पर दोगुनी घुसपैठः गृह मंत्रालय

aapnugujarat

સાસુ-વહુની જોડી જયપુર પોલીસ માટે માથાનો દુઃખાવો બની

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1