Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

इमरान सरकार ने जेल के बाथरूम में भी लगवाए थे कैमरे : मरियम का आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार पर आरोप लगाए हैं। मरियन ने कहा, जब वह जेल में बंद थीं तब उनके बैरक के बाथरूम में भी कैमरे लगवाए गए थे। प्रशासन की ओर से इन कैमरों को लगवाया गया था।
मरियम ने कहा, यह एक महिला का अपमान है। बता दें, कुछ दिन पहले फौज और आईएसआई के अफसर कराची में उनके होटल में जबरदस्ती घुस गए थे और मरियम के पति को गिरफ्तार करके ले गए थे। मरियम ने कहा, उन्हें इमरान खान सरकार ने दो बार जेल भेजा था।
मरियम ने कहा, अगर मैं जेल के हालात के बारे में बात करूं तो अजीब लगता है, वहां महिलाओं के साथ किस तरह का बर्ताव किया जाता है। अगर मैं सच्चाई बता दूं तो प्रशासन और सरकार चेहरा दिखाने के लायक नहीं रहेंगे। मरियम ने कहा, ये कैसी सरकार है, यहां एक महिला को उसके पिता के सामने गिरफ्तार किया जाता है और उससे बदतमीजी की जाती है।
बता दें, इन दिनों नवाज शरीफ लंदन में अपना इलाज करा रहे हैं। वहां, नवाज शरीफ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर फौज का नाम लेकर कई संगीन आरोप लगाए। उनकी बेटी मरियम ने कहा, फौज का काम सरहदों की हिफाजत करना है ना कि सियासत करना।
मरियम ने कहा, फौज से बातचीत में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन सबसे पहले इमरान सरकार का इस्तीफा होना चाहिए। मरियम ने कहा, वे किसकी वजह से सत्ता में हैं, ये सब जानते हैं।

Related posts

નેપાળે રૂ.૨૦૦, ૫૦૦ અને ૨,૦૦૦ની ભારતીય ચલણી નોટો પર પ્રતિબંધ મૂક્યો

aapnugujarat

ભારતના ગિલગિટ-બાલ્ટિસ્તાનની જમીન પર અનધિકૃત રીતે કબજો જમાવી તે ચીનને વેચતું પાકિસ્તાન

aapnugujarat

आतंकवाद और रफाल के खिलाफ लड़ाई में भारत को मिला फ्रांस का साथ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1