Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में पीएम मोदी का नाम शामिल

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन में से एक टाइम ने साल 2020 के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी कर दी है। टाइम मैगजीन हर साल ये लिस्ट जारी करती है, इसमें अलग-अलग क्षेत्र के व्यक्तियों को शामिल किया जाता है। इस सूची में एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल किया गया है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम लिखा गया है। टाइम मैगजीन दुनिया के 100 प्रभावी व्यक्तियों को अपनी मैगजीन में जगह देती है। इस बार करीब दो दर्जन नेताओं को इसमें शामिल किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम शामिल है और ये अकेले ऐसे भारतीय नेता है, जिनका नाम लिस्ट में शामिल किया गया है। अपनी मैगजीन के लेख में टाइम ने लिखा है कि लोकतंत्र में वही सबसे बड़ा है, जिसे जितने ज्यादा वोट मिले हैं। लोकतंत्र के कई पहलू हैं जिसमें जिन्होंने जीते हुए नेताओं को वोट नहीं दिया है, उनके हक की भी बात होती है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां हर धर्म के लोग रहते हैं। मैगजीन में लिखा गया कि रोजगार के वादे को लेकर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई और इसके बाद कई विवाद सामने आए। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और शाहीन बाग की दादी बिलकिस को भी शामिल किया गया है। बिलकिस की उम्र 82 साल है और वो शाहीन बाग की दादी के नाम से जानी जाती हैं। शाहीन बाग में प्रदर्शनों के दौरान बिलकिस चर्चा में आई थीं। इसके अलावा पिछले साल लंदन में एक मरीज को एचआईवी से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रोफेसर रविंद्र गुप्ता को भी इस सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा मैगजीन ने अपने प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस, जो बाइडेन, एंजला मर्केल और नैन्सी पॉलोसी जैसे बड़े-बड़े नेताओं को शामिल किया है।

Related posts

લાલચ આપીને મત માંગનારા સામે આઈટી વિભાગ કડક

aapnugujarat

કોરોના વાયરસ પીડિત લોકોના અંતિમ સંસ્કાર માટે રૂ.15,000ની સહાય : આંધ્ર સીએમ

editor

યુપીમાં ભાજપની સરકાર બાદ ૧૦ મહિનામાં એક હજાર એન્કાઉન્ટર, બે હજારથી વધુ આરોપીઓ જેલમાં

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1