Aapnu Gujarat
રમતગમત

वापसी को लेकर धोनी और मेरा एक ही प्लान : रैना

लगभग सात महीने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की मैदान पर वापसी को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। यह तय हो चुका है कि वह अगले 1 मार्च से चेन्नै सुपरकिंग्स (सीएसके) के प्रैक्टिस कैंप में हिस्सा लेंगे और आईपीएल के लिए तैयारियों को अंजाम देकर टीम इंडिया में अपनी वापसी की उम्मीदों को पुख्ता करेंगे।
चेन्नै टीम में धोनी के मैच विनर्स में से एक सुरेश रैना भी घुटने की चोट की वजह से लंबे समय तक मैदान से बाहर थे। रैना एक बार फिर नेट्स पर लौट आए हैं और सीएसके के ऑफिशल कैंप से एक महीना पहले से ही चेन्नै पहुंच गए हैं। वहां वह मुरली विजय, अंबाति रायुडू के साथ पसीना बहा रहे हैं। तो क्या धोनी की तरह वह भी आईपीएल के रास्ते टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं।
रैना ने कहा, मेरा और धोनी का कमोबेश एक ही प्लान है। धोनी इस बार आईपीएल के प्रैक्टिस कैंप से जल्दी जुड़ रहे हैं। उनकी फिटनेस तो काफी अच्छी है। नेट्स पर बस उन्हें एक बार लय में आना होगा। निश्चित तौर पर हम वापसी की सोच रहे हैं। आईपीएल में रन करना है और फिर सिलेक्टर्स पर निर्भर करता है कि वह क्या सोच रहे हैं।

Related posts

चुभती है सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार : फिंच

aapnugujarat

IPL 2021 : ઓસ્ટ્રેલિયન ખેલાડીઓ યુએઈમાં રમત દરમ્યાન ટીમ સાથે જાેડાઇ શકે

editor

अजहरुद्दीन के खिलाफ FIR दर्ज

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1