Aapnu Gujarat
રમતગમત

धोनी की वापसी पर कुंबले ने कहा – सब कोहली और IPL पर करता है निर्भर

महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। उनकी वापसी एक ऐसा सवाल है जिस पर चर्चा तो खूब हो रही है लेकिन इसका जवाब केवल धोनी के पास ही है। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने धोनी की वापसी पर बोलते हुए कहा कि उनकी वापसी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और कप्तान विराट कोहली पर निर्भर करती है। कुंबले ने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान इस बात से पर्दा उठाते हुए कहा कि धोनी की वापसी में आईपीएल बेहद अहम टूर्नामेंट होगा। उन्होंने कहा कि धोनी की वापसी इस पर भी निर्भर करेगी कि वह आईपीएल कैसा प्रदर्शन करते हैं। भारतीय टीम को विश्व कप 2020 में उनकी सेवाओं की जरूरत होगी। वहीं उन्होंने धोनी वापसी के लिए इंतजार करने के लिए भी कहा है। दूसरी तरफ मुख्य कोच रवि शास्त्री की तरह ही कुंबले का भी मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा, ‘राहुल को टी20 विश्व कप में इस्तेमाल करने के बारे में विचार हो सकता है। वह अच्छा विकल्प है और कर्नाटक के लिए विकेटकीपिंग भी कर चुका है। सीमित ओवरों के फॉर्मेट में बल्लेबाज के तौर पर उनकी क्षमता के बारे में हमें पता है।

Related posts

કેપટાઉન ટેસ્ટ પહેલાં શિખર ધવન બહાર

aapnugujarat

કિંગ્સ ઈલેવનનાં ખેલાડી વરૂણ ચક્રવર્તી ઈજાના કારણે આઈપીએલમાંથી બહાર

aapnugujarat

આઇસીસીની બે મેજર ટૂર્નામેન્ટનું આયોજન ભારતમાં કરાશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1