Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

इराक में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन : 42 की मौत

इराक में सरकार के खिलाफ नए सिरे से शुरू हुए प्रदर्शनों में शुक्रवार को 42 लोग मारे गए। इससे पहले अक्तूबर की शुरुआत में हुए प्रदर्शनों में 150 से अधिक लोग मारे गए थे। इस बीच इराक के सर्वोच्च शिया संगठन के अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र सहित कई संस्थाओं ने संयम रखने की अपील की है।
शाम तक इराक की स्थिति शांतिपूर्ण थी। कई जगहों पर प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों को फूल देते नजर आए। लेकिन, शुक्रवार शाम तक प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई झड़पों में 42 लोगों की जान चली गई। इनमें से आधे लोगों ने सशस्त्र गुटों या सरकारी निकायों के मुख्यालयों पर हमला किया था।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, केवल दिवनियाह में ही 12 लोग मारे गए, जिन्होंने बद्र संगठन के मुख्यालय पर हमला किया था। वहीं एक निगरानी समूह ने बताया कि राजधानी और चार दक्षिणी प्रांत में आंसू गैस के गोलों या गोली लगने से 30 लोगों की जान चली गई।

Related posts

पाक आर्मी चीफ बाजवा के धर्म को लेकर उठे सवाल

aapnugujarat

उ. कोरिया का दावा, नए मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया

aapnugujarat

२८ साल में पहलीबार मूडीज ने घटाई चीन की रेटिंग

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1