Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

‘मित्रों’ की जेब भर रही भाजपा : प्रियंका गांधी

कांग्रेस पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि केंद्र में बैठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। प्रियंका ने यह बात उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान को लेकर कही।
प्रियंका गांधी ने शनिवार को लगातार दो ट्वीट किए। इनमें से पहले ट्वीट में उनहोंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा- संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को ‘सुंदर’ बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका और सरकार का अनुमानित खर्चा = 12,450 करोड़ रुपए। उप्र के गन्ना किसानों का बकाया = 7,000 करोड़ रुपए। भाजपा सरकार होश खो रही है। इसके तुरंत बाद प्रियंका ने दूसरा ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान….वह दिन आएगा।

Related posts

જાકીર મુસાને ઠાર મારી ભારતીય સૈન્યએ પીએમ મોદીને શુભેચ્છા પાઠવી

aapnugujarat

આદિવાસી ક્યારેય હિન્દુ નહોતા અને ના તો છેઃ હેમંત સોરેન

editor

આંધ્રપ્રદેશ માટે કેન્દ્ર પાસે વિશેષ રાજ્યનો દરજ્જો માંગતાં ચંદ્રાબાબુ નાયડુ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1