Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

धनुष सेना में शामिल

भारतीय सेना ने संभावित खतरों को देखते हुए बोफोर्स से भी खतरनाक तोप धनुष को अपने आर्टिलरी विंग में शामिल कर लिया है। स्वदेश में निर्मित इस तोप की मारक क्षमता इतनी खतरनाक है कि 50 किलोमीटर की दूरी पर बैठा दुश्मन पलक झपकते ही खत्म हो जाएगा। बुधवार को भारतीय सेना के आर्मी कोर कमांडरों के कॉन्फ्रेंस में इसके बारे में जानकारी दी गई। इस तोप की मारक क्षमता को और घातक बनाने के लिए अमेरिका के खतरनाक प्रिसिजन गाइडेड एक्सकैलिबर आर्टिलरी अमिनेशन को सेना में शामिल किया है। एक्सकैलिबर आर्टिलरी एम्यूनेशन (गोला-बारूद) तोप में इस्तेमाल होने वाला आधुनिक गोला-बारूद है जो दुश्मन के ठिकानों पर सटीक निशाना साधने में सक्षम है।
खतरों के बढ़ते स्तर को देखते हुए सेना ने अमेरिका से एक्सकैलिबर गोला- बारूद को फास्ट ट्रैक प्रक्रिया के तहत खरीदा है। एक्सकैलिबर गोला-बारूद 40 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक के लक्ष्य को पूरी सटीकता से भेद सकता है। यह जीपीएस सिस्टम से लैस है, जो लक्ष्य को पहचानकर उसे खत्म कर देता है।
धनुष तोप स्वीडिश तोप बोफोर्स का स्वदेशी उन्नत संस्करण है। इसमें लगे 100 फीसदी कलपुर्जे स्वदेशी हैं। सेना की ओर से हर मौसम के अनुसार इसके सभी परीक्षण किए जा चुके हैं। जिसमें यह तोप खरी उतर चुकी है। यह तोप देश की सरहद वाले क्षेत्रों में इस्तेमाल में लाई जाएंगी।

Related posts

IIP, ફુગાવાના આંકડા સહિતના પરિબળની બજાર પર અસર થશે

aapnugujarat

માલેગાંવ બ્લાસ્ટ કેસમાં સાધ્વી પ્રજ્ઞાને મોટો ઝટકો, દર અઠવાડિયે આપવી પડશે હાજરી

aapnugujarat

પ્રિયંકા ગાંધીનો વડાપ્રધાન મોદી પર પ્રહાર, પ્રજાને મૂર્ખ સમજવાનું બંધ કરે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1